लोगों के इस कारवां से मेरा क्या हैं वास्ता, मेरी अपनी मन्जिले हैं, मेरा अपना रास्ता । ऊब चुका हूँ दुनिया के सब घिसे पिटे फसानों से, मैं लाया हूँ नया फसाना, नया ही अन्दाजे बयां । इन्तजाम ए ताजगी. कोई भी करता नहीं, जबकि सबही मानते हैं, बीमार है आबोहवा । मेरी अपनी मन्जिले हैं, मेरा अपना रास्ता । तेजी से कम हो रही हैं शहर की खूबसूरती, उनको आता है नजर तो सिर्फ अपना आशियां । कोई माने या ना माने लेकिन ये है कायदा, गम का नाम ही जिंदगी है और खुशी इक हादसा । मेरी अपनी मन्जिले हैं, मेरा अपना रास्ता । गम को सीने से लगा लो, खुशियाँ आने-जाने दो, राह देखते ही जिये तो जीने से क्या फायदा । साथ गुजरते वक्त के सिलसिले हो जाएँगे वो कोई मुश्किल नहीं हैं, बस करनी हैं इफ्तदा । मेरी अपनी मन्जिले हैं, मेरा अपना रास्ता । कहते हैं इक से भले दो, आसां सफर हो जाता हैं, ए खुदा वो हम सफर दे, जो दे मुझको हौसला
फोटो झूठ बोलते है या पूरा सच नहीँ बताते, ब्राइट कलर्स के पीछे कितनी सारी ग्रे ग्रे बातें बीच बड़ा हपनिंग था, हिल्स पे क्या नज़ारा था ये सब फोटो में देखा, क्या सचमुच हाल तुम्हारा था दूर गए, देखा सुना ना, फिर भी मौज़ूद तू है इसलिए तो कहता हूँ कि मेरा वज़ूद तू है अच्छा है हम तुमम्मे दुरी है, ये तज़ुर्बा बहुत ज़रूरी है जान सका मान सका मै ज़िन्दगी तेरे बिन अधूरी है फिर जब मिलेंगे तो फिर से बात बात आर्ग्यू करेंगे एक दूसरे के काम में ये क्यों और वो क्यू करेंगे छोड़ दूंगा छोड़ दूंगा कहते आदत सी बन गए हो तुम कमज़ोरी लगती हो मेरी ताकत सी बन गए हो तुम मेरा ख्वाब एक सिर्फ तू है और तेरे ख्वाब है कई तूने माँगा ये भी और वो भी, मैंने पूछा क्या वाकई सारे ख्वाब पूरा करेंगे, अपने ख्वाब चुन तो लें भाग मत, बैठ संग मेरे, अपने दिल की सुन तो लें आओगी तो फ़ोन बाजु रखके क्या मेरी बातें सुनोगी मुझमे और दुनिया में पहले जानता हूँ दुनिया चुनोगी जो भी था, वो ही रहेगा, कुछ भी बदलना नहीँ है मंज़िल भले सामने हो, मुझे तन्हा तो चलना नहीँ है